Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Amendment in applications of UP Board candidates starts from today

UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन में संशोधन आज से शुरू, 12 नवंबर तक खुली रहेगी वेबसाइट

Fri, 25 Oct 2024 05:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:04 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के आवेदन में कोई त्रुटि होने पर उसे संशोधित किया जा सकेगा। इसके लिए 25 अक्तूबर से 12 नवंबर की आधी रात तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in खुली रहेगी।

विज्ञापन
UP Board: Amendment in applications of UP Board candidates starts from today
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के आवेदन में कोई त्रुटि होने पर उसे संशोधित किया जा सकेगा। इसके लिए 25 अक्तूबर से 12 नवंबर की आधी रात तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in खुली रहेगी।

विज्ञापन

इसमें छह तरह के संशोधन हो सकेंगे। नाम में केवल वर्तनी की त्रुटियों में ही सुधार किया जा सकेगा। बोर्ड परीक्षा का फार्म भरते समय अक्सर नाम की वर्तनी में त्रुटि रह जाती है। परिणाम निकलने के बाद उसे संशोधित करवाने के लिए विद्यार्थियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसी समस्या न आए, इसलिए पिछले वर्ष फार्म भरवाने के बाद नाम की वर्तनी में सुधार करवाया गया था।

विज्ञापन


इस बार भी वैसे ही संशोधन के लिए शुक्रवार से वेबसाइट खुल जाएगी। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य के लाग- इन से ही होगा। संशोधन में पूरा नाम नहीं बदला जा सकेगा। इस बार 10वीं में 27,32,225 और 12वीं में 26,90,695 विद्यार्थियों यानी कुल 54,22,920 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह किया जा सकेगा संशोधन

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छह तरह के संशोधन करवाए जा सकेंगे। विद्यार्थी के नाम, पिता या माता के नाम की वर्तनी में त्रुटि होने पर पर उसे सुधारा जा सकेगा। इसके अलावा विषय या वर्ग में, जेंडर में, जाति में, फोटो और कक्षा- 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में त्रुटि होने पर संशोधन किया जा सकेगा।

ऑफलाइन संशोधन भी

सचिव ने बताया कि यदि बच्चे के जन्मतिथि, नाम, पिता या माता के पूर्ण नाम में संशोधन करवाना है तो ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति, उपस्थिति पंजिका की प्रमाणित प्रति, पहचान पत्र, पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, हलफनामा, टीसी और प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन डीआईओएस कार्यालय में 15 नवंबर तक जमा करवाने होंगे। यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य के जरिए होगी। उसके बाद संशोधन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed