फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: All the students passed in high school and 91% in intermediate, UP Board declared the result

UP Board : हाईस्कूल में सभी और इंटरमीडिएट में 91 फीसदी परीक्षार्थी सफल, यूपी बोर्ड ने घोषित किया परिणाम

Wed, 06 Aug 2025 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 07:03 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 15985 बालक व 4783 बालिकाएं यानी कुल 20768 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 26 जुलाई को हुई परीक्षा में 19145 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें 14685 बालक व 4460 बालिकाएं हैं।

विज्ञापन
UP Board: All the students passed in high school and 91% in intermediate, UP Board declared the result
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा-2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए जबकि इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 91.26 फीसरी परीक्षार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 15985 बालक व 4783 बालिकाएं यानी कुल 20768 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 26 जुलाई को हुई परीक्षा में 19145 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें 14685 बालक व 4460 बालिकाएं हैं। परीक्षा में शामिल सभी 19145 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। ऐसे में हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 100 फीसदी रहा।

विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 25623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 12495 बालक व 13128 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा में 24698 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिनमें 11966 बालक व 12732 बालिकाएं शामिल हैं। यूपी बोर्ड ने 22540 परीक्षार्थियों (91.26 फीसदी) को सफल घोषित किया गया है जिनमें 10899 बालक व 11641 बालिकाएं शामिल हैं। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.08 व बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.43 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed