फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 12th Result 2022: Daughter first class pass in Intermediate

UP Board 12th Result 2022 : इंटरमीडिएट में बेटियां फर्स्ट क्लास पास, कोई नहीं आसपास

Sat, 18 Jun 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 09:54 PM IST
सार

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में छात्र आगे रहे। 46.36 प्रतिशत छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि छात्राओं की संख्या 38.41 फीसदी रही। वहीं, तृतीय श्रेणी में 4.58 फीसदी छात्र और 3.69 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2022: Daughter first class pass in Intermediate
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परिणाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार छात्राएं फर्स्ट क्लास पास हुईं हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में छात्राएं छात्रों से आगे निकल गईं। वहीं, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में छात्रों की संख्या छात्राओं से अधिक है। 

विज्ञापन



इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 24,10,971 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 13,23,956 छात्र और 10,87,015 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा में 9,80,543 छात्र और 9,28,706 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें सम्मान सहित प्रथम श्रेणी (75 प्रतिशत या उससे अधिक) में 53252 छात्राएं (6.81 फीसदी) तथा 42135 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन



यानी छात्रों के मुकाबले 2.51 फीसदी अधिक छात्राओं ने सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, सामान्य रूप से प्रथम श्रेणी में 4,31,248 छात्राएं तथा 3,60,822 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनका प्रतिशत क्रमश: 46.44 एवं 36.80 है। ऐसे में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया और 9.64 फीसदी अधिक छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board 12th Result 2022: Daughter first class pass in Intermediate
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परिणाम। - फोटो : अमर उजाला।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में छात्र आगे रहे। 46.36 प्रतिशत छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि छात्राओं की संख्या 38.41 फीसदी रही। वहीं, तृतीय श्रेणी में 4.58 फीसदी छात्र और 3.69 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। ग्रेस मार्क सहित 6.35 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 7.96 फीसदी छात्र और 4.65 फीसदी छात्राएं हैं। यही स्थिति पिछली बार भी थी।


2020 की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में 3.10 फीसदी छात्र एवं 3.74 फीसदी छात्राएं और सामान्य रूप से प्रथम श्रेणी में 30.54 फीसदी छात्र एवं 37.52 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं। वहीं, द्वितीय श्रेणी में 55.64 फीसदी छात्र एवं 51.45 फीसदी छात्राएं और तृतीय श्रेणी में 7.14 फीसदी छात्र एवं 5.93 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थी। कमोबेश यही स्थिति वर्ष 2017, 2018 और 2019 की परीक्षा में भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed