फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Up: Atiq jail may change, the market is heating up, the government can file an application in the Supreme Co

UP : बदल सकती है अतीक की जेल, चर्चाओं को बाजार गर्म, सरकार सुप्रीम कोर्ट में दायर कर सकती है अर्जी

Tue, 04 Apr 2023 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की भूमिका को देखते हुए शासन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जेल बदलने की मांग कर सकती है। मंगलवार को पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
Up: Atiq jail may change, the market is heating up, the government can file an application in the Supreme Co
अतीक अहमद - फोटो : ANI

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की भूमिका को देखते हुए शासन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जेल बदलने की मांग कर सकती है। मंगलवार को पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कहा गया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने डीजी जेल को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। साबरमती जेल में बैठकर अतीक अहमद ने जिस तरह उमेश पाल हत्याकांड का षड्यंत्र रचा, उससे साफ था कि साबरमती जेल में अतीक मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहा था।

विज्ञापन


तमाम गुर्गों से भी उसकी प्रतिदिन मुलाकात भी होती थी। जेल से ही उसने प्रदेश के सबसे बड़े सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिलवा दिया। अब चर्चा है कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने डीजी जेल को एक पत्र भेजकर रिक्वेस्ट किया है कि अतीक की जेल भिजवाई जाय। इसके लिए शासन से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की भी प्रार्थना की गई है। उसे किसी बड़ी जेल जैसे तिहाड़ या अन्य किसी बड़ी जेल में शिफ्ट करने का प्रयास करने को कहा गया है। हालांकि ऐसे किसी पत्र की किसी ने पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed