फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: dr. Rita Bahuguna offers to resign as MP in lieu of ticket to son

UP Assembly Election 2022: बेटे को टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने की सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश

Tue, 18 Jan 2022 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 03:09 PM IST
सार

रीता बहुगुणा ने पार्टी नेतृत्व के सामने यह प्रस्ताव रख दिया है कि यदि पार्टी उनके बेटे को लखनऊ से टिकट देती है तो वह सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे पत्र में उन्होंने अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन
up assembly election 2022: dr. Rita Bahuguna offers to resign as MP in lieu of ticket to son
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट पक्का करने के लिए अपनी सांसदी छोड़ने की पेशकश की है। पिछले कुछ दिनों से सांसद दिल्ली में ही हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर कहा कि अगर पार्टी उनके पुत्र मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव का टिकट देती है तो वह अपना सांसद का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


सांसद रीता ने कहा कि उनका बेटा पिछले कई वर्ष से भाजपा में काम कर रहा है । इसी वजह से उन्होंने पुत्र मयंक के लिए पार्टी से टिकट की मांग की है । अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि उनके बेटे ने लखनऊ कैंट से टिकट मांगा है। उन्होंने कहा, अगर पार्टी उनके बेटे को टिकट देती है, तो वे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

up assembly election 2022: dr. Rita Bahuguna offers to resign as MP in lieu of ticket to son
रीता बहुगुणा जोशी

रीता ने कहा- वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगी
रीता ने कहा कि उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को भी यह बात बता दी है । रीता के मुताबिक पार्टी के एक परिवार एक टिकट के नियम का समर्थन करती हैं। पार्टी ने नियम बनाया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में अगर मेरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिलता है, तो मैं सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।





मैं 2024 में लोकसभा चुनाव भी नहीं लडूंगी। रीता के अनुसार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने तय किया था कि वह उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही है और भाजपा में ही रहेंगी।

उधर प्रयागराज जिले की फूलपुर संसदीय सीट के सांसद केसरी देवी पटेल भी अपने पुत्र दीपक पटेल को करछना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दीपक इस सीट से एक बार पहले भी बसपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed