फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Application filed demanding worship of Krishna koop

UP : कृष्ण कूप की पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल, मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढ़ियों के पास है कुआं

Thu, 07 Mar 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 01:46 AM IST
सार

कहा गया है कि होली के बसोड़ा पर इसकी विशेष पूजा होती रही है। यह पूजा जमाने से चली आ रही है, लेकिन इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से अनावश्यक आपत्ति की जा रही है। इसे रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
UP: Application filed demanding worship of Krishna koop
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढि़यों के पास स्थित कृष्ण कूप की नियमित पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई है। कहा गया है कि होली के बसोड़ा पर इसकी विशेष पूजा होती रही है। यह पूजा जमाने से चली आ रही है, लेकिन इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से अनावश्यक आपत्ति की जा रही है। इसे रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन


यह अर्जी महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल की गई है। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे 18 सिविल वादों में संख्या 13 के वादी हैं। उन्होंने भी 1968 में श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघ और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच हुए समझौते को चुनौती दी है।
विज्ञापन


मामला न्यायमूर्ति मयंक जैन की पीठ के समक्ष लंबित है। कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 13 मार्च की तिथि तय की है। उस दिन कृष्ण कूप की पूजा की मांग वाली अर्जी पर भी सुनवाई हो सकती है। मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिल अर्जी में याची की ओर से यह दावा किया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने इस कूप का निर्माण कराया था। कूप हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। होली के बाद बसोड़ा पर शीतला माता की पूजा होती है।


यहां बच्चों का मुंडन सहित आदि धार्मिक कार्य होते हैं। इस दिन कृष्ण कूप की पूजा का भी प्रचलन है। 2022 में यहां विवाद होने पर पुलिस बल की तैनाती कर पूजा कराई गई थी। होली के बाद महिलाएं यहां पूजा के लिए जाएंगी। उनकी पूजा में कोई व्यवधान न हो लिहाजा, पूजा के अधिकार के साथ उनकी सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed