{"_id":"630f4cd4b2db2f0dac0caf81","slug":"up-allahabad-hc-seeks-account-of-money-spent-on-cleaning-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा की सफाई में खर्च हुए पैसे का मांगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा की सफाई में खर्च हुए पैसे का मांगा हिसाब
Wed, 31 Aug 2022 05:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:28 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा को साफ करने में गंगा नदी को साफ करने में कितना पैसा खर्च हुआ है इसका हिसाब नेशनल गंगा क्लीन मिशन के महानिदेशक से मांगा है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा को साफ करने में गंगा नदी को साफ करने में कितना पैसा खर्च हुआ है इसका हिसाब नेशनल गंगा क्लीन मिशन के महानिदेशक से मांगा है। इसके साथ ही यूपी में जिन शहरों से गंगा गुजरी हैं, वहां संचालित एसटीपी से कितने ड्रेनेज जोड़े गए हैं। इसकी जानकारी मुहैया कराने के लिए यू पी जल निगम को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह आदेश जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने दिया है। इसके पहले कोर्ट ने मामले से जुड़े पक्षकारों से रिपोर्ट जाननी चाही। रिपोर्ट न पेश होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन