{"_id":"664b0cb4c449dc55f90068fd","slug":"up-afzal-ansari-s-hearing-in-gangster-case-postponed-again-in-high-court-now-debate-will-be-held-on-tuesday-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी की सुनवाई फिर टली, अब मंगलवार को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी की सुनवाई फिर टली, अब मंगलवार को होगी बहस
Mon, 20 May 2024 02:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 02:11 PM IST
सार
गैंगस्टर मामले में मिली सजा को अफजाल अंसारी ने रद्द करने के लिए अपील दाखिल की है, तो सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन सभी मामलों की एक साथ सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में गाजीपुर से सपा प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली चार साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा पर इलाहाबाद हाइकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब इस मामले में बहस मंगलवार यानी 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
गैंगस्टर मामले में मिली सजा को अफजाल अंसारी ने रद्द करने के लिए अपील दाखिल की है, तो सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन सभी मामलों की एक साथ सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इन मामलों का निस्तारण हाईकोर्ट को 30 जून तक करना है।
विज्ञापन