{"_id":"57e196c34f1c1be555a8252e","slug":"universities-colleges-of-nominations-sale-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि, कालेजों में नामांकन पत्रों की बिक्री आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि, कालेजों में नामांकन पत्रों की बिक्री आज से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ संघटक कालेजों में नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय के साथ ईश्वर शरण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और इलाहाबाद डिग्री कालेज में 23 सितंबर को नामांकन होगा। मतदान 30 सितंबर को होगा। चुनाव की घोषणा के साथ परिसर का माहौल भी बदल गया है और हर तरफ चुनावी शोर है। इसकी वजह से परिसर के आसपास जाम की भी स्थिति बन गई है। इससे मंगलवार को विश्वविद्यालय तथा सीएमपी डिग्री कालेज के पास आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विश्वविद्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री 21 और 22 सितंबर को दिन में से 10 से दो बजे के बीच छात्रसंघ भवन से की जाएगी। इसी के साथ परिसर में नारेबाजी और जुलूस का दौर भी तेज हो गया है। साथ में आचार संहिता तार-तार हो गई है। पाबंदी के बावजूद विश्वविद्यालय के सभी संकाय परिसर में छात्र नेताओं के कटऑउट, पोस्टर, बैनर लगे हैं। छात्रावासों में तो विशालकाय होर्डिंग लगे हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय और कालेजों के आसपास तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर भी छात्र नेताआें के होर्डिंग लग गए हैं। इसके विपरीत विश्वविद्यालय तथा जिला प्रशासन सिर्फ चेतावनी तक सीमित है।
000
सीएमपी में नामांकन आज, कल
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कालेजों में 21 और 22 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ.मीना राय ने बताया कि फार्म की बिक्री दिन में 10 से एक बजे के बीच की जाएगी। फार्म भरकर छात्र नेता 11 से दो बजे के बीच नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
000
एडीसी में चुनाव कार्यक्रम घोषित
इलाहाबाद। इलाहाबाद डिग्री कालेज के चुनाव अधिकारी डॉ.जगदीश्वर द्विवेदी ने छात्रसंघ चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया कीडगंज परिसर में संचालित होगी। 21 और 22 सितंबर को दिन में 11 से दो बजे के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 23 सितंबर को दिन में 11 से दो बजे के बीच नामांकन होगा। 24 सितंबर को दिन में से 11 से एक बजे के बीच छात्र नेता आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 25 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 26 को नाम वापस लिया जा सकेगा। 26 को ही दिन में तीन बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 28 सितंबर को दिन में एक से तीन बजे के बीच दक्षता भाषण होगा। 30 सितंबर को दिन में आठ से दो बजे के बीच मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
श्यामा प्रसाद में भी 30 को चुनाव
0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना के साथ विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया। विश्वविद्यालय तथा अन्य कालेजों के साथ श्यामा प्रसाद में भी 30 सितंबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 21 और 22 सितंबर को नामांकन पत्राें की बिक्री की जाएगी। 23 को नामांकन की तिथि तय की गई है। 24 सितंबर को नाम वापस लिया जा सकेगा। 25 को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 28 को दक्षता भाषण होगा।
विवि के छात्र 22 को बनवा लें परिचय पत्र
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा 22 सितंबर को दिन में 9.30 बजे से चार बजे के बीच चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में संपर्क कर परिचय पत्र बनवा लें। इसके बाद छात्रसंघ चुनाव तक परिचय पत्र नहीं बनेगा। चीफ प्रॉक्टर ने बबताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को दो रंगीन फोटोग्राफ, फीस रसीद और उसकी छायाप्रति साथ लानी होगी।
पैनल के लिए एनएसयूआई लेगा साक्षात्कार
0 इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई की ओर से 22 सितंबर को प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। मंगलवार को हुई बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय प्रतिनिधि दीपक नेगी, प्रदेश प्रभारी जितेश मिश्र, जिलाध्यक्ष राजीव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, सचिव अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय युवक कांग्रेस से जुड़े छात्रों ने चुनाव अधिकारी से मिलकर वोटर लिस्ट ऑनलाइन करने की मांग की। छात्रों ने द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर उसमें शामिल विद्यार्थियों का परिचय पत्र भी 25 सितंबर तक बनाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में देवमणि मिश्र, सागर मिश्र, पंकज मिश्र, प्रशांत सिंह, उमेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।
ईसीसी में 166 पद के लिए 356 नामांकन
इलाहाबाद। यूइंग क्रिश्चियन कालेज छात्रसंघ के लिए प्रथम चरण के चुनाव के प्रत्याशियाें की अंतिम सूची मंगलवार को घोषित कर दी गई। कक्षा प्रतिनिधि के 166 पद के लिए 356 विद्यार्थियों ने नामांकन किया है। इनमें से 101 छात्राओं ने दावेदारी की है। चुनाव 23 सितंबर को होगा। कक्षा प्रतिनिधि छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव 30 सितंबर को करेंगे।