फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unity March: Minister Swatantradev said- Sardar Patel is an example of the integrity and unity of the country

Unity March : मंत्री स्वतंत्रदेव बोले- सरदार पटेल देश की अखंडता और एकता की मिसाल

Thu, 13 Nov 2025 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 04:57 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल है। उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर मजबूत एकीकृत राष्ट्र की ने रखी। उन्होंने अपने अदम्य साहस और संकल्प के साथ राष्ट्र के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Unity March: Minister Swatantradev said- Sardar Patel is an example of the integrity and unity of the country
सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में बहरिया में निकाली गई एकता यात्रा में शामिल मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल है। उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर मजबूत एकीकृत राष्ट्र की ने रखी। उन्होंने अपने अदम्य साहस और संकल्प के साथ राष्ट्र के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत की एकता अखंडता सुनिश्चित हुई। यह बातें राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के समापन पर सिकंदरा दलीपुर में आयोजित जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कामरूप तक आप बिना वीजा के बेरोक-टोक आ जा सकते हैं।

विज्ञापन


यह देन सरदार पटेल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में सरदार पटेल की 597 फुट दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ती बनवाकर उनका सम्मान किया है। कांग्रेस ने देश में नक्सलवाद, आतंकवाद क्षेत्रवाद का बढ़ावा दिया। लेकिन देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर को तोड़ने का काम किया है। आज कुछ ही जिलों में नक्सलवाद और आतंकवाद बचा है जनसभा में फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, गंगापार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने भी सरदार पटेल के प्रति अपने विचार रखें।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को बहरिया के केवीएम इंटर कॉलेज कमला नगर से राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में दिन में 12 बजे से हुआ। पदयात्रा बजायी, बकसेड़ा होते हुए सिकंदरा पहुंची। जगह-जगह पर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा के समापन पर सिकंदरा दलीपुर में जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्र, फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय, कविता पटेल , जिला मंत्री यूथ महेंद्र तिवारी, मुनीषा नंद मिश्रा, संजय मौर्य, राकेश कुमार शुक्ला, नवनीत तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आशीष भारतीय, संदीप तिवारी, देवी शंकर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसीपी फूलपुर विवेक यादव के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह, चौकी इंचार्ज सिकंदरा ब्रजेश कुमार तिवारी भारी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed