फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Underpass cover agent will highlight the flaws

खामियों को उजागर करेंगे रेलवे के अंडर कवर एजेंट

Thu, 19 Jul 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Jul 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर रेल यात्रियों की तमाम शिकायतों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने उत्तर मध्य रेलवे समेत तमाम जोनल रेलवे में अपने जासूस तैनात किए हैं। कहने को तो ये रेलवे के अंडर कवर एजेंट हैं, लेकिन रेलवे बोर्ड ने इन्हें ‘मिस्ट्री शॉपर टीम’  का नाम दिया है। इसकी जानकारी न ही संबंधित जोन के जीएम को होगी और न ही डीआरएम को। संबंधित एजेंट रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में व्याप्त खामियों की सीधी रिपोर्ट रेलमंत्री और सीआरबी (चेयरमैन रेलवे बोर्ड) को करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम तैयारियां शुरू की हैं। रेलवे की मंशा है कि यात्रियों की सभी छोटी-बड़ी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। यूं तो ट्विटर के माध्यम से रेल प्रशासन यात्रियों की समस्याएं एवं शिकायत सुनने के बाद उनका निस्तारण करता है, लेकिन सरकारी मशीनरी में कुछ खामियों की वजह से यात्री संतुष्ट नहीं हो पाते। इसे देखते हुए रेल मंत्री की पहल पर  ‘मिस्ट्री शॉपर टीम’ का गठन किया गया है। यह टीम सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तैनात की जा रही है। कुछ स्टेशनों पर टीम तैनात भी हो चुकी है। इनकी पहचान भी गुप्त रखी गई है। यहां तक की जोनल जीएम और डीआरएम को भी टीम के सदस्यों के बारे में नहीं बताया गया है। रेलवे के यह अंडर कवर एजेंट रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक रेलमंत्री और सीआरबी को देंगे। यह भी देखा जाएगा कि संबंधित जोनल रेलवे के अफसर यात्री सुविधा से जुड़ी शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं।
विज्ञापन


खानपान और यात्री सुरक्षा पर रहेगी विशेष निगरानी
 रेलवे की ‘मिस्ट्री शॉपर टीम’  खानपान पर विशेष नजर रखेगी। स्टेशनों में एवं ट्रेनों में यात्रियों को खाना-पीना कैसे मिल रहा है। उसकी गुणवत्ता कैसी है, उसकी जानकारी टीम के सदस्यों द्वारा आम यात्री बनकर की जाएगी। रेलवे स्टेशन की साफ सफाई, वहां उपलब्ध संसाधन को भी यह टीम परखेगी। आरपीएफ और जीआरपी की कार्यप्रणाली पर भी टीम नजर रखेगी। यात्री बनकर टीम के सदस्य परखेंगे कि आरपीएफ और जीआरपी उनकी शिकायतों को कितनी गंभीरता से ले रही है। स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से मिलने वाले तत्काल टिकट वितरण की व्यवस्था पर भी रेलमंत्री के जासूसों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर एक वाकये का टीम बनाएगी वीडियो
रेलवे के अंडर कवर एजेंट ट्रेनों एवं स्टेशनों में मिलने वाली खामियों का वीडियो भी बनाएंगे। यह वीडियो रेलमंत्री और सीआरबी को भेजा जाएगा। ताकि अगर कोई अफसर अपना पल्ला झाड़ता है तो उसे संबंधित वीडियो दिखाया जा सके।


‘निश्चित ही यह रेल मंत्रालय का सकारात्मक कदम है। यात्रियों की समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन गंभीर है। बोर्ड द्वारा ही इस विशेष टीम की निगरानी की जा रही है। इस वजह से एनसीआर प्रशासन को संबंधित टीम के बारे में जानकारी नहीं है।’
गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed