{"_id":"83ee0b0d47c52f655de9a9ac6bca47aa","slug":"under-the-guise-of-religious-places-demolished-illegal-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध निर्माण गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध निर्माण गिराया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जिला प्रशासन और एडीए की संयुक्त टीम ने बुधवार को बघाड़ा में राजकीय आस्थान पर हुए निर्माण गिराए। इस दौरान एक धार्मिक स्थल की आड़ में हुए अवैध निर्माण को गिराने के साथ आसपास की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन साथ गई पुलिस फोर्स ने मामला संभाल लिया।
एसडीएम सदर हर्षिता माथुर, तहसीलदार सदर, एडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में कर्नलगंज थाने की पुलिस एवं पीएसी के साथ दस्ता दिन में बघाड़ा पहुंचा। यहां राजकीय आस्थान एक स्थान पर धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध निर्माण कराया गया। इसके आसपास भी लोगों ने चहारदीवारी उठाकर जमीन पर कब्जा कर लिया था। दस्ते में शामिल जेसीबी ने अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल सहित आसपास के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। धार्मिक स्थल पर कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। अफसरों को ध्वस्तीकरण से रोकने का प्रयास किया लेकिन साथ गई पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। एडीए ने यहां पूर्व में कई बार निर्माण कार्य पर रोक भी लगाई थी। बावजूद इसके काम जारी था। इसके साथ ही सड़क किनारे आठ स्थानों पर बांस-बल्ली लगाकर किया गया अतिक्रमण भी हटाया।