{"_id":"6982508b770f109082084070","slug":"uncontrolled-pickup-hits-bike-couple-injured-naini-news-c-417-1-nan1012-3192-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती घायल
Wed, 04 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा के धनपारी का पूरा गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गए। इस दौरान चालक को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पिकअप चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई।
सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर मल्हुआ गांव निवासी राज कुमार यादव (45) पत्नी राकेशा देवी (42)वर्ष के साथ अपने साढ़ू के घर मऊआइमा के ग्राम हरखपुर आए थे। मंगलवार को वे घर लौट रहे थे कि गदियानी की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने ग्राम धनपारी का पूरा के पास बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार यादव व उनकी पत्नी घायल हो गए । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 108 ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, ग्रामीण पिकअप चालक को पीटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।