फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle and nephew die after electric current is run through field to protect crops from cattle

Prayagraj News: मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत में दौड़ाया करंट, चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 09 Jul 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 09 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew die after electric current is run through field to protect crops from cattle
करनाईपुर में मक्के के खेत के बगल खींचा है बिजली का तार जिसमें दौड़ रहा है करंट - फोटो : samvad
मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत में लगाए गए तार में करंट दौड़ाने से बहरिया के खलसा गांव में बुधवार दोपहर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमलेश यादव (29) और उनके भतीजे प्रिंस यादव (14) के रूप में हुई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सात घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने आरोपी खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कमलेश और अर्पित धान की रोपाई के लिए बेहन लेने खेत जा रहे थे। वह गांव के ही नागेंद्र प्रताप सिंह के मक्के के खेत के पास से निकल रहे थे। नागेंद्र ने मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगा रखे हैं। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इनमें करंट दौड़ रहा है।
विज्ञापन

किसी कारणवश प्रिंस करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर चाचा कमलेश बचाने के लिए दौड़े तो वह भी तार से चिपक गए। चीख सुनकर आसपास खेतों में काम रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को खेत से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक के घर के सामने से निकली सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर बहरिया पुलिस पहुंची। बिजली निगम के एसडीओ को भी बुलाया गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। आरोपी की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद, दो बीघा जमीन और डीएम को बुलाने की मांग पूरी करने के लिए धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद आरोपी खेत मालिक की गिरफ्तारी की सूचना पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया लेकिन अन्य मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। रात नौ बजे तक दोनों के शव घर के बाहर ही रखे थे।
थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद खेत मालिक नागेंद्र का परिवार घर छोड़कर भाग गया है। कमलेश के भाई अखिलेश की तहरीर पर नागेंद्र और उसके बेटे विनय प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खेत मालिक नागेंद्र प्रताप सिंह और उसके बेटे विनय प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नागेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के कहने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। -विवेक कुमार यादव, एसीपी फूलपुर

एकलौता बेटा था प्रिंस

कमलेश का भतीजा अर्पित सातवीं का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता सुरेंद्र मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इधर, कमलेश बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। उन्होंने रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। उनके पिता सीताराम यादव किसान हैं। कमलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।

करनाईपुर में मक्के के खेत के बगल खींचा है बिजली का तार जिसमें दौड़ रहा है करंट

करनाईपुर में मक्के के खेत के बगल खींचा है बिजली का तार जिसमें दौड़ रहा है करंट- फोटो : samvad

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed