फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder: Government serious about the murder, DGP summoned report, Lucknow, Gorakhpur STF also impose

Umesh Pal Murder: हत्याकांड को लेकर शासन गंभीर, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
सार

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी डीएस चौहान ने प्रयागराज कमिश्नरेट से वारदात की विस्तृत रिपोर्ट तलब करके शासन भेजी है।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder: Government serious about the murder, DGP summoned report, Lucknow, Gorakhpur STF also impose
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी डीएस चौहान ने प्रयागराज कमिश्नरेट से वारदात की विस्तृत रिपोर्ट तलब करके शासन भेजी है। एसटीएफ को वारदात अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश में लगाया गया है। लखनऊ मुख्यालय से भी एसटीएफ के कई अधिकारियों को प्रयागराज यूनिट की मदद करने भेजा गया है।




विज्ञापन



 

एसटीएफ की टीमें आसपास के जिलों में भी हमलावरों को तलाश कर रही है। इस मामले की गाज प्रयागराज पुलिस के कुछ अधिकारियों कर गिर सकती है। वहीं अतीक के भाई अशरफ पर भी जेल में पैनी निगाह रखी जा रही है। बीते कुछ दिनों के दौरान जेल में आए मुलाकातियों के बारे में भी छानबीन शुरू कर दी गई है। डीजीपी मुख्यालय ने प्रयागराज कमिश्नरेट से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसटीएफ को किया गया सक्रिय

एसटीएफ मुख्यालय के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए जाने के साथ ही एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट को सक्रिय किया गया है। कुछ माह पूर्व गवाह उमेश पाल ने माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के विरुद्ध धमकाने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया है। अतीक के विरुद्ध कोर्ट में 54 मुकदमे विचाराधीन हैं। उसकी 1200 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को बीते पांच साल में पुलिस ने जब्त किया है। जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले शूटर दबोच लिए जाएंगे।

खुलासे के लिए एसटीएफ की चार यूनिट लगी
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के खुलासे के लिए शासन ने एसटीएफ की लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर यूनिट को लगाया गया है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि पूर्वांचल के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस कारण वाराणसी और गोरखपुर की टीमों को भी लगाया गया है। जिले में एसओजी शहर, गंगापार और यमुनापार की टीमों को भी खुलासे में लगाया गया है।








उमेश के जिनसे विवाद थे, अधिकांश को उठाया गया
प्रयागराज। उमेश पाल से जिन लोगों के विवाद थे। पुलिस ने रात में उन्हें उठा लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। अतीक के अलावा भी उमेश के कुछ लोगों के विवाद चल रहे थे। उन सभी लोगों को उठा लिया गया। धूमनगंज और कैंट थानों में उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed