फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case Task force interrogated Inami Nafees CA

उमेश पाल हत्याकांड : इनामी नफीस के सीए से टास्क फोर्स ने की पूछताछ, संपत्तियों के बारे में हासिल की जानकारी

Wed, 22 Nov 2023 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

नफीस करेली में कार्यालय चलाने वाले एक सीए से अपना आयकर रिटर्न फाइल करवाता था। यह सीए कई प्रॉपर्टी डीलरों का भी आयकर रिटर्न भरते हैं। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। इसके पहले ही उन्हें कहा गया था कि वह पिछले वर्षों में फाइल किए गए नफीस के आयकर रिटर्न विवरण के साथ पेश हाें।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case Task force interrogated Inami Nafees CA
ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार 50 हजार के इनामी नफीस के चार्टर्ड अकाउंटेंट से मंगलवार को घंटों पूछताछ हुई। कमिश्नरेट पुलिस की टास्क फोर्स ने उससे नफीस का आयकर विवरण मांगा और आय के स्रोत के संबंध में जानकारी हासिल की। पूछा कि रेस्टाेरेंट के अलावा उसकी कमाई के अन्य कौन से साधन थे।

विज्ञापन


नफीस करेली में कार्यालय चलाने वाले एक सीए से अपना आयकर रिटर्न फाइल करवाता था। यह सीए कई प्रॉपर्टी डीलरों का भी आयकर रिटर्न भरते हैं। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। इसके पहले ही उन्हें कहा गया था कि वह पिछले वर्षों में फाइल किए गए नफीस के आयकर रिटर्न विवरण के साथ पेश हाें।

विज्ञापन


टास्क फोर्स के अफसरों ने सीए से नफीस के कारोबार व उसकी आय के संबंध में जानकारी हासिल की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पता चला कि वह कई लाख रुपये आयकर के रूप में अदा करता था। सीए से यह भी पूछा गया कि रेस्टोरेंट के अलावा नफीस के पास अन्य किन स्रोतों से पैसा आता था। टास्क फोर्स में तैनात पुलिस अफसर देर रात तक सीए से पूछताछ में जुटे रहे। नफीस की संपत्तियों के बारे में भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ से बचपन से था याराना


गुलाबबाड़ी खुल्दाबाद के रहने वाले नफीस से अतीक के भाई अशरफ का बचपन का याराना था। दोनाें मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में साथ पढ़े थे। यही वजह थी कि अशरफ उस पर खास मेहरबान रहता था। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर बिरयानी रेस्टोरेंट खोलने के दौरान अशरफ के ही कहने पर अतीक ने अपने कब्जे वाली नवाब यूसुफ रोड स्थित बेशकीमती जमीन नफीस को कारखाना खोलने के लिए दी थी। इसी कारखाने को माफिया के खिलाफ 2020 में चले अभियान के दौरान पीडीए ने बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed