फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Atiq's minor son had created six Facetime IDs, revealed in interrogation of Soulat

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के नाबालिग बेटे ने बनाई थी छह फेसटाइम आईडी, सौलत से पूछताछ में खुलासा

Sat, 13 May 2023 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 May 2023 01:59 PM IST
सार

साजिश रचे जाने से लेकर उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिए जाने तक अतीक-अशरफ व अन्य साजिशकर्ताओं व शूटरों के बीच आईफोन के जरिए बातचीत हुई थी। इनमें से अब तक दो आईफोन पुलिस बरामद कर चुकी है जिनमें से एक मुख्य शूटर असद और दूसरा खान सौलत हनीफ का है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Atiq's minor son had created six Facetime IDs, revealed in interrogation of Soulat
Prayagraj News : उम्रकैद की सजा पाने वाला वकील खान सौलत हनीफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में जो 10 आईफोन इस्तेमाल किए गए, उनमें से छह की फेसटाइम आईडी अतीक अहमद के नाबालिग बेटे ने बनाई थी। उसने ही अतीक की bade006, अशरफ की chote007 व अन्य की अलग-अलग नामों से फेसटाइम आईडी तैयार की थी। यह खुलासा खान सौलत हनीफ ने किया है। पुलिस अब इन बातों की तस्दीक करने में लगी हुई है।

विज्ञापन

साजिश रचे जाने से लेकर उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिए जाने तक अतीक-अशरफ व अन्य साजिशकर्ताओं व शूटरों के बीच आईफोन के जरिए बातचीत हुई थी। इनमें से अब तक दो आईफोन पुलिस बरामद कर चुकी है जिनमें से एक मुख्य शूटर असद और दूसरा खान सौलत हनीफ का है। दो दिन पहले दोबारा कस्टडी रिमांड पर लिए जाने के दौरान सौलत ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन

पुलिस को बताया है कि उमेशपाल की हत्या के लिए 10 आईफोन खरीदे गए थे जिनका इस्तेमाल अतीक-अशरफ समेत अन्य लोगों ने किया। इन्हीं में से एक आईफोन उसे असद ने दिया था। अहम बात यह है कि इन सभी आईफोन की फेसटाइम आईडी अतीक के नाबालिग बेटे ने बनाई थी। उसने अपनी फेसटाइम आईडी thakur008 के नाम से बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आईडी के जरिए शाइस्ता अतीक-अशरफ व अन्य लोगों से बात करती थी। यही नहीं advo10 नाम से खुद उसकी आईडी भी अतीक के नाबालिग बेटे ने ही बनाई थी। सौलत ने बताया है कि अतीक के नाबालिग बेटे ने छह फेसटाइम आईडी बनाई थी। इनमें से पांच का इस्तेमाल उसके परिवार वाले व वह जबकि एक का इस्तेमाल गुलाम करता था।

पुलिस कर सकती है पूछताछ

अतीक के नाबालिग बेटे के बारे में जो भी जानकारी सामने आई है, पुलिस उनकी तस्दीक करने में लगी है। तस्दीक होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। फिलहाल वह बालगृह में आवासित है। ऐसे में उससे पूछताछ के लिए पुलिस को सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अभी अर्जी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed