फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ujjain rape case: Rape victim girl turned out to be from Satna district, not Prayagraj, police was busy search

उज्जैन दुष्कर्म कांड : प्रयागराज नहीं, सतना जिले की निकली दुष्कर्म पीड़िता किशोरी, खोजबीन में जुटी थी पुलिस

Thu, 28 Sep 2023 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 04:57 PM IST
सार

मानवता को झकझोर देने वाली उज्जैन की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। थानों में दर्ज बच्चियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही थी। इस आधार पर बच्चियों के परिजनों से मिलकर जानकारी हासिल की जा रही थी।

विज्ञापन
Ujjain rape case: Rape victim girl turned out to be from Satna district, not Prayagraj, police was busy search
रेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद बच्ची के प्रयागराज होने की सूचना पर पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में जुटी थी। थानों में दर्ज बच्चियों के गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस परिजनों से संपर्क कर जानकारी हासिल कर रही थी। इसी बीच दरिंदगी की शिकार बच्ची के सतना जिले की होने की सूचना पर फिलहाल पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मानवता को झकझोर देने वाली उज्जैन की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। थानों में दर्ज बच्चियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही थी। इस आधार पर बच्चियों के परिजनों से मिलकर जानकारी हासिल की जा रही थी। छह माह के भीतर कई बच्चियों के लापता होने की सूचना विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई है। उज्जैन की घटना के बाद पुलिस ने फिर पुरानी रिपोर्ट को निकालकर छानबीन में जुटी थी। इसी बीच पता चला कि बच्ची प्रयागराज की नहीं बल्कि सतना जिले की है।

विज्ञापन

उज्जैन में हुई थी शर्मसार करने वाली घटना 
 

दो दिन पहले बड़नगर रोड मुरलीपुरा क्षेत्र स्थित दंडी स्वामी आश्रम के पास से महाकाल थाना पुलिस ने एक नाबालिग को बेसुध अवस्था में चरक अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें पता चला था कि इस नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट आने की बात भी डॉक्टरों ने कही थी, जिसके बाद उसे इंदौर रेफर किया गया था।


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि नाबालिग की भाषा कुछ अलग है, जिससे यह अनुमान लगाए गए थे कि यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है, लेकिन गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग सतना की रहने वाली है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 24 सितंबर 2023 को सतना जिले के थाना जैतपुर में दर्ज हुई थी। यहीं से नाबालिग उज्जैन पहुंची जहां 25 सितंबर को उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। 

सतना जिले के जैतपुर में है गुमशुदगी दर्ज 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग सतना जिले के एक गांव में अपने बड़े भाई और दादा के साथ रहती है। जहां वह कक्षा आठवीं की छात्रा है। बच्ची के मानसिक रूप से कमजोर होने की जानकारी भी मिली है। उसकी मां उसे बचपन में ही छोड़कर चली गई थी, जबकि पिता अर्धविक्षिप्त हैं। नाबालिग के अचानक गायब होने पर उसके दादा ने सतना जिले के जैतपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई थी।

 

सूत्रों का ये भी कहना है कि जब उज्जैन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई, तो सतना की पुलिस ने उज्जैन पुलिस से संपर्क साधा था और नाबालिक के फोटो के साथ ही उसके फुटेज के आधार पर नाबालिग के सतना के होने की जानकारी मिल गई थी। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर सतना पुलिस जल्द उज्जैन पहुंचने वाली है। सतना पुलिस ने बच्ची के सतना के होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed