फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UGC NET was not a carbon copy of the OMR sheets

यूजीसी नेट में नहीं मिली ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी

Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
UGC NET was not a carbon copy of the OMR sheets
यूजीसी नेट एग्जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रतियोगी परीक्षाओं में शुरू गड़बड़ी का सिलसिला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में भी जारी रहा। रविवार को आयोजित जुलाई-2016 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को ओएमआरशीट (उत्तर पुस्तिका) की कार्बन कॉपी नहीं दी गई। जबकि, बुकलेट में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि अभ्यर्थियों को कॉर्बन कॉपी दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व की परीक्षाओं में भी कॉर्बन कॉपी दी जाती रही है। ऐसे में कॉर्बन कॉपी नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में नाराजगी रही और कई केंद्रों पर विरोध भी दर्ज कराया।
विज्ञापन


पर्यावरण अध्ययन विषय के बुकलेट की सील खुले होने की भी शिकायत है। मनौरी केंद्रीय विद्यालय केंद्र के अभ्यर्थियों का कहना था कि जबकि, अन्य विषयों के पेपर की सील बंद थी। अभ्यर्थियों में प्रवेश के समय को लेकर भी नाराजगी रही। अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे ही केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था, जबकि परीक्षा साढ़े नौ बजे शुरू हुई। इसके अलावा केंद्र परिसर के भीतर भी पूर्व की परीक्षाआें की तरह साढ़े आठ बजे प्रवेश दिया गया। हालांकि इसके बावजूद कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के देर से पहुंचने की शिकायत रही। एमएल कान्वेंट सेंटर पर नाराज लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि, परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। इलाहाबाद में कुल 35 केंद्रों पर 26620 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 82 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


यूजीसी-नेट में सामान्य अध्ययन के सवाल अभ्यर्थियों को परेशान करने वाले रहे। अर्नी मेमोरियल केंद्र से परीक्षा देकर निकली अंजली मिश्रा का कहना था कि सामान्य अध्ययन काफी उलझाऊ थे। इस पेपर में अभ्यर्थियों के सामने टाइम मैनेजमेंट की भी समस्या भी रही। कई का कहना था कि जो समय निर्धारित था उसमें 30 से 35 प्रश्न ही हल हो पाए। जबकि, कुल 50 प्रश्न थे। पीयूष राय, अमित श्रीवास्तव का कहना था कि वहीं विषय के पेपर स्तरीय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed