{"_id":"57265c014f1c1b7f2b5cd6ba","slug":"udayban-visited-jailed-varun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद उदयभान से मिलने गए वरुण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद उदयभान से मिलने गए वरुण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी ने रविवार को जेल में बंद भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया से मुलाकात की। उदयभान से हुई उनकी यह मुलाकात रविवार को भाजपा समेत तमाम दलों में चर्चा का विषय रही। वरुण तकरीबन घंटे भर तक नैनी जेल में रुके। बताया जा रहा है कि उदयभान के अलावा उनकी पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, एमएलसी सूरजभान करवरिया से भी मुलाकात हुई।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वरुण गांधी सुबह 11 बजे के आसपास अपने कुछ समर्थकों के साथ नैनी जेल पहुंचे। इस दौरान वहां गेट पर पहले से ही मौजूद भाजपा कार्यकर्ता वरुण के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। यहां वरुण को यूपी का भावी सीएम कहकर भी पुकारा गया। जेल में बंद करवरिया बंधु से वरुण बारी-बारी से मिले। चर्चा इस बात की भी है कि वरुण ने यहां उदयभान से कुछ देर अकेले में भी बात की। इस दौरान वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई। जेल से बाहर आने के बाद वहां मौजूद संवाददाताओं को बताया गया कि उदयभान की मां के निधन के बाद वरुण इलाहाबाद नहीं आ सके थे।
उनका जब यहां आने का कार्यक्रम बना, सो वे उदयभान को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। बताया गया कि वरुण की उदयभान से पुरानी जान पहचान भी है। उधर, नैनी में सरगम चौराहे के पास भाजपा नेता अजय राय, अजीत यादव के नेतृत्व में वरुण गांधी का स्वागत किया गया। इस दौरान वरुण को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की गई। बारा, कोरांव एवं मेजा विधानसभा सीट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वरुण गांधी शाम संगम भी गए। वहां से बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर भी वे पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी की आरती भी की। देर शाम वरुण गांधी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनिल तिवारी के अशोक नगर स्थित आवास में भी पहुंचे। इस दौरान यहां मौजूद अधिवक्ताओं का उन्होंने अभिवादन किया। रात 10.40 बजे वे दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।