फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths who went to take bath in Yamuna drowned, divers started searching.

Prayagraj : यमुना में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, एक को बचाया गया

Mon, 27 May 2024 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2024 03:35 PM IST
सार

शाहगंज थाना क्षेत्र के अटाला के रोशनबाग के रहने वाले दो युवक रोमन और सैफ समेत तीन दोस्त सोमवार को स्नान करने के लिए दरियाबाद के जोगी घाट पर गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ में गए दोस्त जब तक कुछ समझ पाते दोनों पानी में समा गए। काफी देर के बाद गोतोखोरों ने दोनो को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरे को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Two youths who went to take bath in Yamuna drowned, divers started searching.
यमुना में डूबने वाले दोनों किशोर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद के पास जोगी घाट पर स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन की गई। काफी देर मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक अन्य को बचा लिया गया।  

विज्ञापन





विज्ञापन






शाहगंज थाना क्षेत्र के अटाला के रोशनबाग के रहने वाले दो किशोर रोमन और सैफ दोस्त थे। दोनों सोमवार को स्नान करने के लिए दरियाबाद के जोगी घाट पर गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ में गए दोस्त जब तक कुछ समझ पाते दोनों पानी में समा गए। शोरगुल मचाने पर घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed