{"_id":"65ce958a4a43d2a5730a01b6","slug":"two-youths-were-cheated-of-rs-16-lakh-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-railways-meerganj-news-c-4-1-bly1032-345187-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों से 16 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों से 16 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। रम्पुरा किसानान सिमरिया निवासी दो युवकों को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगों ने 16 लाख रुपये ठग लिए। ज्वाइनिंग लेटर देकर ट्रेनिंग के लिए जाने के लिए भी बोल दिया। जांच में ज्वाइनिंग लेटर फर्जी होने की बात सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित रविंद्र वर्मा ने बताया कि उसके घर पर रामपुर के थाना कैमरी के गांव सुनार खेड़ा निवासी सूर्य प्रकाश गंगवार, उसकी पत्नी सुधा के अलावा रविंद्र गंगवार तथा रमेश गंगवार का आना-जाना था। जून 2019 में उन्होंने रेलवे के एक बड़े अधिकारी से जान-पहचान होने का हवाला देकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि पांच लाख रुपये अभी देने होंगे। ट्रेनिंग पर जाने से पहले तीन लाख रुपये दे देना।
आरोपियों के झांसे में आकर उसने व गांव के ही संजय ने पांच-पांच लाख रुपये तुरंत दे दिए। कुछ समय बाद उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर देकर कहा कि गोरखपुर में ट्रेनिंग होनी है। उन्होंने बचे रुपये भी ले लिए। जब उन्होंने डीआरएम कार्यालय से ज्वाइनिंग लेटर की जांच कराई तो उन्होंने लेटर फर्जी बताया।
विज्ञापन
ठगी का अहसास होने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचे। न्यायालय के आदेश पर सूर्य प्रकाश गंगवार, सुधा गंगवार, योगेंद्र कुमार गंगवार, रमेश चंद्र गंगवार, अमित यादव व अजय यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।