{"_id":"6883e4c1db6422d01f0aa3d4","slug":"two-youths-were-brutally-beaten-up-in-a-model-shop-over-money-for-liquor-allahabad-news-c-3-1-ald1019-678379-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मॉडल शॉप में शराब के पैसे को लेकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मॉडल शॉप में शराब के पैसे को लेकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे के पास मॉडल शॉप में शुक्रवार को शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आराेप वेटरों पर है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुंडेरा निवासी दो युवक दोपहर करीब दो बजे मॉडल शॉप में शराब पीने पहुंचे थे। इसी दौरान बिल के भुगतान को लेकर उनका वहां के स्टाफ से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि शॉप के कर्मचारियों ने दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस दाैरान एक युवक अंदर की ओर भागा तो उसे बंधक बना लिया गया। उधर, दूसरा युवक बाहर की ओर भागा जहां उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने उसे अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।