{"_id":"6351971b2beaa535f76b3df4","slug":"two-vicious-crooks-were-arrested-with-a-robbed-revolver-illegal-firearm-and-many-mobiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : लूट की रिवाल्वर, अवैध तमंचा और कई मोबाइल के साथ दो शातिर बदमाश धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : लूट की रिवाल्वर, अवैध तमंचा और कई मोबाइल के साथ दो शातिर बदमाश धरे गए
Fri, 21 Oct 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:14 AM IST
सार
एसओजी गंगापार प्रभारी राजेश उपाध्याय और सर्विलांस टीम को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि हबूसा मोड़ के पास दो शातिर बदमाश मौजूद हैं। इस पर पुलिस एसओजी टीम ने सरायइनायत पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसओजी गंगापार और सरायइनायत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को हबूसा मोड़ के पास से दो शातिर बदमाशों को दबोचा गया। इनके पास से पिछले दिनों हनुमानगंज से लूटी गई रिवाल्वर, अवैध तमंचा और कई मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोपहर बाद पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसओजी गंगापार प्रभारी राजेश उपाध्याय और सर्विलांस टीम को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि हबूसा मोड़ के पास दो शातिर बदमाश मौजूद हैं। इस पर पुलिस एसओजी टीम ने सरायइनायत पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे। इस पर थोड़ी सी मशक्कत के बाद दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अतुल सिंह पुत्र हरिभान सिंह तथा दूसरे ने किशन भारतीया पुत्र अमर बहादुर भारतीया निवासी हबूसा मोड़ बहादुरपुर गांव बताया।
विज्ञापन
बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले दिनों अंदावा स्थित जैन मंदिर के पास से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा 15 मोबाइल सेट बरामद किए। एसओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर लूट, दुष्कर्म तथा पाक्सो ऐक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। दोपहर बाद पकड़े गए बदमाशों को जेल भेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मेयर मैडम झूंसी में मिट्टी के तेल से की जा रही है फागिंग
आवास विकास कालोनी योजना तीन के रामलीला पार्क में स्थापित किए गए नलकूप के शुभारंभ के मौके पर बृहस्पतिवार को झूंसी आईं महापौर अभिलाषा गुप्ता से लोगों ने झूंसी में हो रहे दवा छिड़काव को लेकर शिकायत की। लोगों ने कहा कि मेयर मैडम झूंसी की विभिन्न बस्तियों में कीटनाशाक दवा का छिड़काव कराए जाने की बजाए मिट्टी के तेल का छिड़काव किया जा रहा है। इससे मच्छर नहीं मर रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मच्छरों की तादाद से लोग डेंगू की चपेट में हैं। कृपया झूंसी की आवासीय कालोनियों में ठीक ढंग से दवा का छिड़काव और फागिंग कराई जाए। बाद में पूर्व प्रधान सुरेंद्र त्रिपाठी की ओर से मेयर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें दवा के छिड़काव के साथ ही विभिन्न स्ट्रीट लाइटों के बुझे होने की भी शिकायत की गई।