फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two suitcases of marijuana recovered from a contract bus, one passenger detained

Prayagraj : अनुबंधित बस से दो सूटकेस में भरा गांजा बरामद, एक सवारी हिरासत में

Wed, 24 Sep 2025 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 07:14 PM IST
सार

प्रयागराज से वाराणसी जा रही एक अनुबंधित बस से प्रतिबंधित गांजा से भरा दो सूटकेस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी एक सवारी को हिरासत में ले लिया है। सवारियों को लेकर रोडवेज की एक बस वाराणसी के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
Two suitcases of marijuana recovered from a contract bus, one passenger detained
गिरफ्तार। - फोटो : Samvad

विस्तार

प्रयागराज से वाराणसी जा रही एक अनुबंधित बस से प्रतिबंधित गांजा से भरा दो सूटकेस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी एक सवारी को हिरासत में ले लिया है। सवारियों को लेकर रोडवेज की एक बस वाराणसी के लिए रवाना हुई। बताते हैं कि बस में दो सूटकेस लिए एक व्यक्ति सवार हो गया। कुछ दूर सफर करने के बाद अगल-बगल बैठी सवारियां आपस में विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका से कानाफूसी करने लगे। सवारियों की आशंका की जानकारी कंडक्टर तथा ड्राइवर को भी दी गई।

विज्ञापन

विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका से दोनों परेशान हो गए। बस चालक सवारी सहित बस को लेकर हंडिया कोतवाली परिसर पहुंच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों सूटकेस को बस से बाहर निकाल कर उसे खोला तो दोनों में गांजा भरा हुआ था।

विज्ञापन

सूटकेस को लेकर यात्रा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम व पता सद्दाम हुसैन निवासी इकरा, थाना सादात गाजीपुर बताया। कोतवाल नितेंद्रकुमार शुक्ला ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है, विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed