{"_id":"5c607e94bdec2259e364eadd","slug":"two-student-injired-of-minister-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की कार से टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की कार से टकराई बाइक, दो घायल
Mon, 11 Feb 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
सूबे के एक मंत्री की कार ने रविवार को बाइक में टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन घेर लिया जिसके बाद पुलिस किसी तरह कार समेत उसमें सवार मंत्री की पत्नी को चौकी ले आई। बाद में मामले में समझौता हो गया।
हादसा फाफामऊ गांव में हुआ। सूबे के मंत्री की पत्नी संगम स्नान करके दोपहर दो बजे के करीब लखनऊ जा रही थीं। फाफामऊ गांव के पास सामने से आ रही बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइकसवार मोहम्मद तसलीम व राज कुमार निवासी मियां का पुरा कुण्डा प्रतापगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गए। चालक ने कार को लेकर भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ से बचाकर कार व मंत्री की पत्नी को चौकी लाई। उधर घायल युवकों को निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।