{"_id":"5ce1a5a2bdec22072b5a5db4","slug":"two-schools-in-the-same-campus-both-will-be-english-medium","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिसर में दो स्कूल, तो दोनों अंग्रेजी माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिसर में दो स्कूल, तो दोनों अंग्रेजी माध्यम
Mon, 20 May 2019 05:55 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
बेगपुर में प्राथमिक बालक पाठशाला संख्या-60 में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों में आगामी सत्र 2019-20 से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इनमें से चार हजार विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। प्रयागराज में 100 प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई होगी। इसके अलावा एक हजार नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अगर प्राथमिक विद्यालय का चयन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के रूप में किया गया है या किया जाएगा तो उन्हें एक ही इकाई के रूप में माना जाएगा। यानी अंग्रेजी माध्यम का परिषदीय विद्यालय माना जाएगा और उच्च प्राथमिक विद्यालय भी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच परिषदीय विद्यालयों का चयन किया जाएगा। विद्यालयों के चयन में छात्र संख्या, विद्यालय में शैक्षिक अवस्थापना सुविधाओं और फर्नीचर आदि की उपलब्धता को दृष्टिगत रखा जाएगा। विद्यालय की स्थिति, पहुंच मार्ग, विद्युतीकरण, सामुदायिक सहभागिता के परीक्षण के बाद ही विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन