फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people sent to SRN hospital Prayagraj for investigation, nurses create ruckus

एसआरएन अस्पताल में दो लोगों का भेजा जांच के लिए नमूना, नर्सों ने किया हंगामा

Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people sent to SRN hospital Prayagraj for investigation, nurses create ruckus
एसआरएन अस्पताल में खाली पड़े बेड। - फोटो : prayagraj
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में तीन दिनों में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सों ने शुक्रवार को हंगामा किया। नर्सों ने आरोप लगाया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद मरीज को कार्डियोलॉजी विभाग में शिफ्ट करा दिया गया। इससे पूरा स्टाफ संक्रमण के दायरे में आ गया है। इसके बावजूद चिकित्सालय प्रशासन केवल दो नर्सों की जांच के लिए नमूना भेजा है और उन्हें क्वारंटीन में करने की बजाय ड्यूटी में लगा दिया गया।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी विभाग की नर्सो ने आरोप लगाया कि कार्डियोलॉजी विभाग से बुधवार को जिस मरीज को एसजीपीजीआई रेफर किया गया, वह कोरोना पॉजिटिव था। इस बात की जानकारी चिकित्सालय प्रशासन को थी। मरीज 16 जून की सुबह यहां आया था। उसे पहले ट्रायज रूम में रखा गया। उसकी जांच भी कराई गई लेकिन रिपोर्ट छुपाकर उसे कार्डियोलॉजी में शिफ्ट करा दिया गया। वहां सेंट्रल एसी भी है और कार्डियो के गंभीर मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन


मरीज 17 जून की सुबह में शिफ्ट किया गया था। शाम को उसे एसजीपीआई रेफर कर दिया गया। कार्डियोलॉजी विभाग की नर्सों ने कहा कि मरीज चिकित्सालय के पूर्व एसआईसी का रिश्तेदार है। इस वजह से चिकित्सालय के अफसरों ने लापरवाही बरती। नर्सों ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा के साथ चिकित्सालय प्रशासन लापरवाही कर रहा है। विरोध किया गया तो केवल दो नर्सों का नमूना भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed