{"_id":"69ed2dc35176e17f44071573","slug":"two-new-amrit-bharat-expresstrains-to-connect-up-and-maharashtra-starting-april-28-allahabad-news-c-3-1-ald1024-871495-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शाम सात बजे पुणे तो रात करीब नौ बजे आएगी मुंबई अमृत भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शाम सात बजे पुणे तो रात करीब नौ बजे आएगी मुंबई अमृत भारत
विज्ञापन
प्रयागराज से पुणे के हडपसर और मुंबई के लिए लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत मंगलवार से होगी। पहले दिन इन दोनों स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। बनारस-हडपसर अमृत भारत का आगमन यहां शाम सात बजे तो मुंबई अमृत भारत का आगमन रात करीब नौ बजे होगा।
जंक्शन पर इन दोनों ही ट्रेनों के आगमन के दौरान होने वाले स्वागत समारोह की तैयारी शुरू हो गई हैं। रेलवे ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, उज्ज्वल रमण सिंह, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, सिद्धार्थनाथ सिंह आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र भेजने की बात कही जा रही है।
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बनारस से हडपसर के लिए पहले दिन गाड़ी संख्या 02531 की रवानगी शाम 4:45 बजे बनारस से होगी। इसी तरह 28 अप्रैल को अयोध्या धाम से 02212 अमृत भारत स्पेशल शाम 4:45 बजे चलकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ रुकते हुए रात 8:50-9:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। सीपीआरओ के अनुसार, इसके नियमित संचालन की सूचना बाद में जारी की जाएगी। ब्यूरो