{"_id":"6afe0eee482c51873707802b","slug":"two-more-suspects-arrested-in-connection-with-a-theft-at-the-home-of-an-accused-in-the-advocate-murder-case-allahabad-news-c-3-ald1024-1019860-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अधिवक्ता हत्याकांड में आरोपी के घर से चोरी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अधिवक्ता हत्याकांड में आरोपी के घर से चोरी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सलोरी में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्र के बंद मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मम्फोर्डगंज स्थित भारत स्काउट गाइड कार्यालय के पास से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कर्नलगंज पुलिस ने अमेठी के जामो निवासी सूरजभान सिंह और बहरिया के बीरभद्रपुर निवासी सूरज कुमार भारतीय को पकड़ा है। इनके कब्जे से दो कड़े, तीन जोड़ी पायल और चार जोड़ी बिछिया बरामद किए गए हैं। हालांकि, चोरी हुए चार लाइसेंसी असलहों और सोने के जेवर, नकदी व मोबाइल फोन के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस के मुताबिक, आठ और नौ नवंबर की रात चोर चांदपुर सलोरी स्थित देवेंद्र नाथ मिश्र के बंद मकान में घुसे थे। पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते घर में दाखिल होकर कमरों में रखे सामान को खंगाला और चार लाइसेंसी असलहे, लाखों रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर, नकदी और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
देवेंद्र नाथ मिश्र 15 अक्तूबर से बंद मकान में नहीं रह रहे थे। वह संपत्ति के विवाद में हुई हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं। उनके भाई रविंद्र नाथ मिश्र की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें सूरज, सूरजभान सिंह, आशीष यादव को नामजद कर तीन-चार अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था।
वहीं, दो दिन पूर्व पुलिस अंबेडकरनगर के रितेश मौर्य और कासगंज के शिवांक को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से तीन मूल शस्त्र लाइसेंस, जमीन से संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति और चार रंगीन फोटो बरामद हुए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर सूरजभान और सूरज की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को पहले ही से पुलिस की ओर से पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि सूरजभान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और ऑर्म्स एक्ट समेत सात और सूरज कुमार भारतीय के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, लूट और मारपीट समेत आठ प्राथमिकी दर्ज हैं।