फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two more special trains will run for Delhi

दिल्ली के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें

Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two more special trains will run for Delhi
त्योहारी सीजन में रेलवे ने दिल्ली के लिए दो और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। आनंद विहार-भागलपुर एवं नई दिल्ली-पटना स्पेशल के रूप में यह दोनों ही ट्रेनें जंक्शन के रास्ते चलेंगी। इसकी समयसारिणी भी बुधवार को जारी कर दी गई। इसके अलावा पूर्व में संचालित दो सुविधा स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

आनंद विहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को होगा। गाड़ी संख्या 04404 प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार तड़के 3.30-3.35 बजे जंक्शन आएगी। इसी तरह वापसी में भागलपुर से आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 04403 का संचालन 24 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार को होगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार एवं बुधवार की सुबह 5.55-6.00 बजे जंक्शन आएगी। इसी
विज्ञापन

तरह नई दिल्ली-पटना के बीच गाड़ी संख्या 04410 का संचालन 23 अक्तूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन होगा। यह ट्रेन शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार की देर रात 1.40-1.45 बजे जंक्शन आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04409 का संचालन 24 अक्तूबर से 30 नवंबर तक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके प्रयागराज आने का समय शाम 6.40-6.45 बजे रहेगा। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि इसके अलावा भागलपुर और पटना सुविधा स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से निरस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed