{"_id":"633f034efb9f0c08aa06ed58","slug":"two-more-properties-marked-in-atiq-s-lucknow-may-be-attached-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अतीक की लखनऊ में दो और संपत्तियां चिह्नित, जल्द हो सकती है कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अतीक की लखनऊ में दो और संपत्तियां चिह्नित, जल्द हो सकती है कुर्की की कार्रवाई
Thu, 06 Oct 2022 10:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:03 PM IST
सार
गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधों से कमाई गई संपत्तियों को पुलिस चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ के विजय खंड में माफिया की करोड़ों की दो जमीनों का पता लगाया गया। एक जमीन व्यावसायिक है और उसका मूल्य तकरीबन 20 करोड़ है तो आवासीय भूखंड का दाम दस करोड़ है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
माफिया अतीक अहमद की लखनऊ में दो और संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। इनमें एक व्यावसायिक और दूसरी आवासीय है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के दस्तखत के बाद कुर्की की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लखनऊ में दोनों संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई करेंगे। दोनों संपत्तियों का मूल्य तकरीबन 30 करोड़ आंका गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधों से कमाई गई संपत्तियों को पुलिस चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ के विजय खंड में माफिया की करोड़ों की दो जमीनों का पता लगाया गया। एक जमीन व्यावसायिक है और उसका मूल्य तकरीबन 20 करोड़ है तो आवासीय भूखंड का दाम दस करोड़ है।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने लखनऊ की दोनों संपत्तियों का पता लगाकर कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। डीएम ने कुर्की की कार्रवाई का अनुमोदन कर दिया है। जल्द ही पुलिस और प्रशासन की एक टीम वहां जाकर कुर्की की कार्रवाई करेगी। लखनऊ में ही अतीक के एक और मकान का पता चला है। उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अतीक की अन्य संपत्तियों के भी चिह्नीकरण का काम हो रहा है।
विज्ञापन