फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two killed, six injured after being hit by a car; accident occurred late Sunday night.

प्रयागराज : कार की चपेट में आने से दो की मौत, छह लोग घायल, रविवार देर रात हुआ हादसा

Mon, 31 Aug 2026 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 03:11 PM IST
सार

अरैल बंधा रोड स्थित सेल्फी पॉइंट के पास रविवार रात कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सड़क पर हुए गड्ढे में डाली गई गिट्टी के कारण हुई।

विज्ञापन
Two killed, six injured after being hit by a car; accident occurred late Sunday night.
अरैल रोड पर सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

अरैल बंधा रोड स्थित सेल्फी पॉइंट के पास रविवार रात कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सड़क पर हुए गड्ढे में डाली गई गिट्टी के कारण हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। अरैल बंधा रोड के सेल्फी पॉइंट के पास करीब दो सप्ताह पूर्व सड़क दस फीट धंस गई थी। पीडीए ने सड़क पर गिट्टी डाली थी। आरोप है कि रोड को समतल नहीं किया गया था। गिट्टी के पास बैरिकेडिंग की गई थी। रविवार रात करीब 10 बजे शहर से डीपीएस स्कूल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक गिट्टी पर चढ़ने के कारण अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सामने से आ रही दो बाइक से टकराने के बाद गुमटी और पेड़ से टकराई।

विज्ञापन


हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में अरैल निवासी 14 वर्षीय आयुष उर्फ किशन निषाद पुत्र गुड्डू निषाद और 35 वर्षीय टीटू उर्फ विजय भारतीय निवासी जहांगीराबाद की मौत हुई है। जबकि गुमटी में बैठे अरैल निवासी गोलू निषाद का 10 वर्षीय बेटा ईशान, आठ वर्षीय आरव निषाद, जौनपुर निवासी कार सवार शिवम यादव और अमित यादव, कोरांव के सिद्धार्थ सिंह पुत्र पंकज और नैनी स्थित चाका ब्लॉक निवासी विशाल घायल हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि हादसे में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हुई है। मृतक विजय भारतीय घाट पर भुट्टा बेचने का काम करता था। बाइक सवार घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। घटना अनियंत्रित कार से हुई है। कार को थाने ले आया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed