फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two killed, including a boy, in collision between two bikes.

Prayagraj News: दो बाइक की भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including a boy, in collision between two bikes.
थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा गांव के पास शुक्रवार रात सवा दस बजे दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में चार वर्ष के बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट के छिपिया मऊ निवासी आरिफ (28) पुत्र इरफान बाइक से मऊ की ओर जा रहे थे। वहीं, महुली थाना रीवा निवासी अरविंद अपने परिवार के साथ बाइक से मऊ की ओर से लौट रहे थे। गाढ़ा कटरा गांव के पास दोनों बाइक सवारों के वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कृतिक कोल (4) पुत्र अरविंद और आरिफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे मौके पहुंचे और घायल कृतिक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आरिफ प्रयागराज के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मासूम के पिता अरविंद को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed