फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two, including a history-sheeter, arrested for openly waving bombs and weapons

Prayagraj : सरेआम बम-असलहे लहराने में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, दशहरा मेले में वसूली के लिए की वारदात

Sun, 06 Oct 2024 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 05:33 PM IST
सार

जेल भेजे गए आरोपियों में अमित पासी व आशु पासी शामिल हैं। इससे पहले दो अक्तूबर को हुई इस वारदात में एक दिन पहले निखिल चौधरी निवासी नया गांव अल्लापुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि शाम 4:20 पर वह क्षेत्रीय पार्षद सोनू पटेल समेत अन्य लोगों संग नया गांव के बाहर मटियारा रोड गया था।

विज्ञापन
Two, including a history-sheeter, arrested for openly waving bombs and weapons
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्लापुर में चार दिन पहले बीए के छात्र को रोककर सरेआम असलहे लहराते हुए गुंडा टैक्स मांगने के मामले में आखिरकार तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई। मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी जेल भेज दिए गए जबकि छह नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जेल भेजे गए आरोपियों में अमित पासी व आशु पासी शामिल हैं। इससे पहले दो अक्तूबर को हुई इस वारदात में एक दिन पहले निखिल चौधरी निवासी नया गांव अल्लापुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि शाम 4:20 पर वह क्षेत्रीय पार्षद सोनू पटेल समेत अन्य लोगों संग नया गांव के बाहर मटियारा रोड गया था।
विज्ञापन


तभी अमित पासी गैंग बनाकर साजन, बिल्लू, अमित निषाद, आशु सोनकर, राजा पासी, मनोज पासी व करिया रोहित यादव के साथ आया। इसके बाद बम व कट्टा दिखाकर रंगदारी मांगी। न देने पर दशहरा मेले से पहले बम से उड़ाने की धमकी दी। विरोध पर साजन ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। बदमाशों के भागने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम भी लगाया था। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed