फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two hospitals and one pathology lab running without registration sealed, notice issued to one hospital

Prayagraj : बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो अस्पताल व एक पैथोलाॅजी सील, एक अस्पताल को नोटिस जारी

Thu, 28 Aug 2025 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 03:24 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गौहनिया स्थित तीन अस्पतालों व करमा बाजार के एक पैथोलॉजी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित दो अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
Two hospitals and one pathology lab running without registration sealed, notice issued to one hospital
सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गौहनिया स्थित तीन अस्पतालों व करमा बाजार के एक पैथोलॉजी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित दो अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया और एक चिल्ड्रेन अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न मिलने पर नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले गौहनिया स्थित एसएस हॉस्पिटल पहुंची। वहीं निरीक्षण की भनक लगते ही अस्पताल संचालक फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। इसके बाद टीम शैलेश नर्सिग होम पहुंची। जहां एक प्रसूता से संबंधित सीजर केस तथा एक अन्य सीजर मरीज भर्ती मिला। अस्पताल का पंजीकरण नहीं पाया गया, जिसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम अर्पित चिल्ड्रेन हॉस्पिटल पहुंची। जहां एनआईसीयू में तीन बच्चे भर्ती मिले लेकिन देखभाल के लिए कोई योग्य चिकित्सक नहीं मिला। इस लापरवाही पर अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए बाल रोग विशेषज्ञ का शपथ-पत्र सीएमओ कार्यालय में भेजने के लिए कहा गया। इसके अलावा टीम ने करमा बाजार में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित आकाश पैथोलॉजी को सील कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed