फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two helpers of Bihar's cyber thug gang arrested

बिहार के साइबर ठग गैंग के दो मददगार गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 11:01 PM IST
सार

संकट मोचन अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश बहादुर ने पिछले साल अक्तूबर में अपने साथ हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि जांच में मऊ जनपद के मऊनाथ भंजन निवासी मो. अनवर और शहीद परवेज की संलिप्तिता की बात सामने आई।

विज्ञापन
Two helpers of Bihar's cyber thug gang arrested
arrest - फोटो : istock

विस्तार

बिहार के साइबर ठग गैंग के दो मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने वहां बैठे अपने आकाओं की मदद से सिविल लाइंस निवासी राकेश बहादुर के खाते से 1.74 लाख रुपये उड़ाए थे। दोनों के कब्जे से लैपटॉप, कार्ड रीडर, सात पासबुक, चार एटीएम कार्ड, पांच चेकबुक, तीन-तीन आधार व पैन, एक फर्जी चेक बरामद किया गया है। साथ ही उनके खाते में पड़े 49 हजार रुपये सीज कराए गए हैं।
विज्ञापन


संकट मोचन अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश बहादुर ने पिछले साल अक्तूबर में अपने साथ हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि जांच में मऊ जनपद के मऊनाथ भंजन निवासी मो. अनवर और शहीद परवेज की संलिप्तिता की बात सामने आई। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि जिन खातों में उड़ाई गई रकम ट्र्रांसफर की गई, वह उनके ही हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


झारखंड का अजीत है सरगना
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वह बिहार के साइबर ठग गिरोह के मददगार हैं जिसका सरगना अजीत निवासी बिहार है। वह अपने राज्य में रहने वाले लोगों के बैंक अकाउंट डिटेल बिहार के अजीत व सदस्य प्रशांत ठाकुर को कोरियर से उपलब्ध कराते हैं। फिर गिरोह के सदस्य खाते से रकम उड़ाकर उनके खातों में ट्रांसफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed