फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two groups clash in the presence of police over a land dispute; four injured in stone-pelting

Prayagraj News: जमीन के विवाद में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, पथराव में चार घायल

Fri, 26 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 26 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in the presence of police over a land dispute; four injured in stone-pelting
फोटो कैप्शन: मांडा के बरहा कला गांव में मारपीट के मामले में वायरल वीडियो का ग्रैब। - फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के बरहा कला गांव में खड़ंजा मार्ग को लेकर चल रहे विवाद ने बृहस्पतिवार शाम तूल पकड़ लिया। शिकायत की जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव होने लगा। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


गांव निवासी बसंत लाल उर्फ राजेश ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फावड़ा लेकर मंदिर के पास पहुंचे और खड़ंजा मार्ग व फर्श को तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बरहा कला निवासी तौलन और बसंत लाल के परिवार के बीच खड़ंजा मार्ग पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें आई हैं। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो कैप्शन: मांडा के बरहा कला गांव में मारपीट के मामले में वायरल वीडियो का ग्रैब।

फोटो कैप्शन: मांडा के बरहा कला गांव में मारपीट के मामले में वायरल वीडियो का ग्रैब।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed