फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two group of students colided in muslim hostel after light dispute.

मुस्लिम हॉस्टल में आपस में भिड़े छात्र

Wed, 15 May 2019 01:11 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two group of students colided in muslim hostel after light dispute.
hostel allahabad university - फोटो : प्रयागराज

इविवि के मुस्लिम हॉस्टल में मामूली विवाद के बाद छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर तीन हास्टलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल छात्र मो.मोंतकीर मुस्लिम हॉस्टल के कमरा नंबर नौ में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि कमरा नंबर दस में रहने वाले आकिल शेख एवं मसहूद शेख से शाम को उसका विवाद हो गया था। उसके कमरे यह दोनों आधी रात को उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। भुक्तभोगी का आरोप है कि दोनों के हाथ में रॉड थे, जिससे मारकर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों छात्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मामूली नोंकझोंक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed