फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two days before the exam created 101 new center

परीक्षा के दो दिन पहले बना दिए 101 नए केन्द्र

Tue, 17 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा 2015 शुरू होने के दो दिन पहले एक बार फिर से परीक्षा केन्द्र बनाने का खेल हो गया है। बोर्ड ने मानक के विपरीत मान्यता वाले 101 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने का फैसला लिया है। यूपी बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि राजनेताओं और शासन के आला अधिकारियों के दबाव में केन्द्र बना दिया गया है। बोर्ड की ओर से अंतिम समय में जारी परीक्षा केन्द्रों में पूर्वांचल के गाजीपुर, देवरिया सहित प्रदेश के अन्य जिले शामिल हैं। नए परीक्षा केन्द्रों में इलाहाबाद जिले में भी तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने गतवर्ष 2014 में भी परीक्षा से पहले भी 42 नए परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, ठीक इसी प्रकार की प्रक्रिया 2013 में भी हुई थी। इस बार भी बोर्ड ने नेताओं और अधिकारियों के दबाव में आकर यह निर्णय लिया है। शासन की ओर से बोर्ड को निर्देश है कि दिसंबर में ही परीक्षा केन्द्र तय कर लिए जाएं। इसके बाद भी बोर्ड को सरकार के दबाव में नए केन्द्र बनाने पड़े हैं। इसके बाद भी बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले नए केन्द्र बनाकर एक बार फिर से नियम ताक पर रख दिया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड दफ्तर से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक इन परीक्षा केंद्रों को बनाए जाने की चर्चा है, इस बारे में कोई अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं। 2014 की बोर्ड परीक्षा के चंद दिनों पहले भी परीक्षा केंद्रों में न केवल बदलाव किया गया, बल्कि नए केंद्र भी बनाए गए था। बोर्ड के अपर सचिव राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा में एक से अधिक विद्यालयों से पंजीकरण करवाने वाले परीक्षार्थियों को अंतिम चरण में परीक्षा में शामिल करने की तैयारी चल रही है। ‘अमर उजाला’ में मामला उजागर होने के बाद बोर्ड के अधिकारियों की ओर से इस बारे में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षकों ने अपनी रिपोर्ट में इस फर्जीवाड़े की पुष्टि भी की है। इसके बाद भी बोर्ड के अधिकारी नकल माफिया के दबाव में आकर एक से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने की तैयारी में हैं। इस बारे में सभी क्षेत्रीय कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षकों से आंकड़े जुटा रहे हैं। अंतिम दिन तक उम्मीद है कि दो फार्म भरने वालों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed