फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two children were killed along with the rape victim during delivery in prayagraj news allahabad

दुष्कर्म पीड़िता और गर्भ में पल रहे दो बच्चों की मौत, प्रसव के दौरान तोड़ा दम

Thu, 24 Sep 2020 02:43 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Two children were killed along with the rape victim during delivery in prayagraj news allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
प्रसव के दौरान मंगलवार रात को दुष्कर्म पीड़िता और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। बुधवार को मृतकों का परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में पीड़िता द्वारा युवक के खिलाफ अगस्त में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, तब से आरोपी अभी जेल में है। मामला मऊआइमा इलाके के एक गांव का है।
विज्ञापन


गांव की एक महिला का बेटा पुणे में काम करता था। अंबेडकर नगर निवासी युवक भी उसके साथ वहां काम करता था। इस दौरान उसकी महिला की बेटी से नजदीकियां बढ़ गईं और वह घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मार्च में युवक महिला की बेटी को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक के बहनोई ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया और अगस्त माह की शुरुआत में उसके घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने 8 अगस्त को परिजन के साथ मऊआइमा थाने पहुंचकर युवक और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार की रात गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता की घर में हालत खराब हो गई। परिवारवाले उसे प्रयागराज के अस्पताल ले गए जहां युवती और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। बुधवार को परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मऊआइमा थाना प्रभारी राम केवल पटेल का कहना है कि आरोपी जेल में है, जच्चा-बच्चा की मौत होने के मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed