फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two children drown in pond and died

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Thu, 30 Apr 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
two children drown in pond and died
two children drown in pond and died - फोटो : BAHARIA
बहरिया के कनेहटी गांव में तालाब में डूब कर दो बालकों की मौत हो गई। दोनों बालक गांव में मनरेगा योजना के तहत खोदे गए तालाब में नहाने गए थे। दोनों बालकों के डूबने से कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही देर में उनकी सांसे थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

कनेहटी निवासी सुरेश कुमार पटेल का भांजा अश्वनी कुमार उर्फ विशाल(10) पुत्र राम अवध निवासी लोहर मड़इया तेजपुर थाना मऊआइमा इन दिनों मां के साथ अपने मामा के यहां कनेहटी आया था। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे विशाल कनेहटी निवासी बजरंगी पटेल के बेटे अभिषेक (8) के साथ गांव के बगल स्थित तालाब में नहाने गया था। दो दिन पहले बारिश होने से तालाब में काफी पानी भरा था। नहाते समय अचानक दोनों डूबने लगे। चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। गांव के कई युवक तालाब में कूदे और किसी तरह से पानी के अंदर से दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उनकी मौत हो गई। दोनों बालकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज सिकंदरा शुभनाथ साहनी सिपाहियों के साथ पहुंच कर बालकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

कनेहटी में दो बालकों के तालाब में डूबने से पूरे गांव में मातम छा गया। विशाल की मौत की जानकारी होने पर लोहर मड़इया से उसके परिवार के लोग भी आ गए। मृतक विशाल अपने माता पिता का इकलौती संतान था। उसकी मौत से रामअवध का चिराग ही बुझ गया। विशाल की मां शांती देवी का रो रो कर बुरा हाल था। कनेहटी निवासी बजरंगी पटेल की के दो बेटे विवेक और अभिषेक और सब से छोटी बेटी नेहा है। अभिषेक दूसरे नंबर पर था। बजरंगी खेती करके किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बच्चे की मौत से वह बुरी तरह टूट गया।

two children drown in pond and died

two children drown in pond and died- फोटो : BAHARIA

two children drown in pond and died

two children drown in pond and died- फोटो : BAHARIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed