{"_id":"6893b063e3928b1ac5022d22","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-a-pond-in-phulpur-allahabad-news-c-407-1-sald1007-5749-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत
विज्ञापन
देवली गांव में बुधवार को अमृत सरोवर में नहाते समय दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाले। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
देवली गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित अमृत सरोवर इन दिनों बारिश के पानी से लबालब है। गांव के अवध बिहारी उर्फ तोता राम का बेटा कुशल वर्मा (12), मकबूल अली का बेटा तौहीक (12) और श्याम बहादुर का बेटा उमेश कुमार (11) दोपहर को अमृत सरोवर घूमने गए थे। पानी देख सभी ने नहाने का मन बना लिया। तौहीक और कुशल पानी में उतरते गहराई में चले गए और डूबने लगे।
साथियों को डूबता देख उमेश शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। लोगों को जानकारी दी लेकिन परिजनों और ग्रामीणों के वहां पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करने से इन्कार किया तो वापस चली आई।
विज्ञापन
घटना से गांव में मातम
एक ही गांव के दो बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। मृतक कुशल आठवीं और तौहीक नौवीं कक्षा का छात्र था। दोनों के पिता-मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। मृतक कौशल दो भाइयों में छोटा और तौहीक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों के अलावा नात-रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई।