फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two chains were looted within an hour, including a retired professor of Allahabad University

Prayagraj News: इविवि के रिटायर्ड प्रोफेसर समेत घंटे भर में दो चेन लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two chains were looted within an hour, including a retired professor of Allahabad University
कर्नलगंज व कैंट में घटना, पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज में बाइकसवार लुटेराें ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हरिशंकर उपाध्याय की पत्नी के गले से चेन खींच ली। विरोध पर हमला भी किया। महज एक घंटे के भीतर इन्हीं बदमाशों ने कैंट में चेन लूट की दूसरी वारदात भी अंजाम दे डाली। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिटायर्ड प्रोफेसर कर्नलगंज के राजीव नगर मोहल्ले में रहते हैं। वह इविवि में कुलानुशासक, परीक्षा नियंत्रक, विभागाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 जून काे उनकी पत्नी राजेश्वरी रिश्तेदार महिला के साथ घर के पास ही बाजार से कुछ सामान लेने निकली थी। इसी दौरान रात 8:48 पर पल्सर बाइक सवार दाे युवक आए और उनकी पत्नी से किसी अधिवक्ता का पता पूछा। पत्नी कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही उनके गले से चेन खींच ली और भागने लगे। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उनके चेहरे पर हमला किया जिसमें वह चोटिल भी हो गईं। तब तक बदमाश भाग निकले। सूचना मिली तो पुलिस सुरागरशी में जुटी गई।
विज्ञापन

हड़कंप तब मचा जब महज घंटे भर के भीतर ही नेवादा अशोकनगर में चेन लूट की एक और वारदात हुई। यहां बेटी को जंक्शन पर छोड़कर घर लौट रहीं पुष्पा देवी पत्नी जितेंद्र दुबे निवासी नेवादा अशोक नगर को धक्क देकर चेन छीनी गई जिसमें वह जख्मी भी हो गईं। इस सूचना पर अफसर सक्रिय हुए और कमांड सेंटर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि दोनों ही वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया। इसके बाद एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में टीम इनके पीछे लगी और फिर कुछ घंटों बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने कैंट व कर्नलगंज में हुई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हिस्ट्रीशीटर, दुष्कर्म में भी वांछित
पकड़े गए आरोपियों में दीपक त्रिपाठी उर्फ पिंटू, सत्यम तिवारी निवासी फाफामऊ, आदर्श उर्फ शुभम राय निवासी मेजा और अभिषेक पांडेय निवासी न्यू ममफोर्डगंज शामिल हैं। इनमें से आदर्श हिस्ट्रीशीटर है और दुष्कर्म में वांछित भी चल रहा था। उस पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दीपक पर 10, अभिषेक पांडेय पर सात मुकदमे हैं। दीपक व आदर्श पर गैंगस्टर भी लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed