फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested with one and a half quintals of ganja, preparations were made to take them to Ghaziabad

प्रयागराज : डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार, गाजियाबाद ले जाने की थी तैयारी

Wed, 09 Mar 2022 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 08:26 PM IST
सार

खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पल्टन पिछले कई सालों से गांजा और शराब का धंधा करता है। दो साल पहले पुलिस की कड़ाई के कारण वह यहां धंधा बंद कर गाजियाबाद चला गया।

विज्ञापन
Two arrested with one and a half quintals of ganja, preparations were made to take them to Ghaziabad
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसटीएफ ने हंडिया इलाके में स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार को डेढ़ कुंतल गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कार से गांजा लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। गांजा को आंध्र प्रदेश से तस्करी द्वारा लाया गया था।

विज्ञापन





खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पल्टन पिछले कई सालों से गांजा और शराब का धंधा करता है। दो साल पहले पुलिस की कड़ाई के कारण वह यहां धंधा बंद कर गाजियाबाद चला गया। वहां साहिबाबाद के रहने वाले जयदीप के साथ मिलकर फिर से गांजा बेचने का काम करने लगा। जल्द ही वह दिल्ली, नोएडा तथा गाजियाबाद के आस पास के अन्य इलाकों में गांजा सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन





विधान सभा चुनाव के कारण पुलिस ने सख्ती की थी। इस कारण वह आंध्र प्रदेश से बड़ी खेप नहीं मंगवा पाया। उसने ट्रेन और बसों के माध्यम से करीब एक क्विंटल 40 किलो गांजा मंगाया। बुधवार को सुरेंद्र और जयदीप दोनों आई-20 कार में गांजा लादकर गाजियाबाद के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि इस बात की भनक एसटीएफ को लग गई। हंडिया में रायल ढाबा के पास से दोनों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया गया। पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed