फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested for chicken hookah party in Sangam one named accused also included

प्रयागराज : संगम में मुर्गा-हुक्का पार्टी करने वाले दो गिरफ्तार, एक नामजद आरोपी भी शामिल

Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दोनेां प्राइवेट काम करते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मौजमस्ती करते हुए नाव पर पार्टी करने पहुंचे थे। अन्य आरोपियों के बारे में बताया कि उनमें से एक अंजफ है जो बख्शीखुर्द का ही रहने वाला है और नामजद है।

विज्ञापन
Two arrested for chicken hookah party in Sangam one named accused also included
Prayagraj News : बाढ़ में नाव पर हुक्का और मटन की पार्टी करते युवकों की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम में नाव पर मुर्गा व हुक्का पार्टी करने के मामले में दारागंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक नामजद आरोपी है, जबकि दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विवेचना के दौरान मुकदमे में शामिल किया गया। पुलिस ने बताया कि एक नामजद समेत पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हस्सान अहमद व मो. आसिफ निवासी बख्शीखुर्द दारागंज शामिल हैं। इनमें हस्सान नामजद था।

विज्ञापन


 
दोनों को एसआई पवन सिंह ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों प्राइवेट काम करते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मौजमस्ती करते हुए नाव पर पार्टी करने पहुंचे थे। अन्य आरोपियों के बारे में बताया कि उनमें से एक अंजफ है जो बख्शीखुर्द का ही रहने वाला है और नामजद है। इसके अलावा नाव पर उनके चार अन्य दोस्त सवार थे जो कौशाम्बी के रहने वाले हैं। इसके साथ ही नाविक पंकज यादव था। दारागंज पुलिस का कहना है कि अंजफ, पंकज समेत छह की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन

 


वीडियो वायरल होने पर मचा था हड़कंप
पांच दिन पहले घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा था। वीडियो में नाव पर ही पोर्टेबल तंदूर रखा था जिस पर चिकन रोस्ट किया जा रहा था॥ साथ ही एक युवक हुक्के पीते नजर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed