फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two accused arrested for vandalising Lord Hanuman's idol

Prayagraj News: भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for vandalising Lord Hanuman's idol
नैनी औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चंदूपुर गांव में स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति को बृहस्पतिवार रात को कुछ अराजकतत्वों ने खंडित कर दी। ग्रामीणों ने एक युवक को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रतीक पांडेय ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले उनके पूर्वजों ने गांव में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की थी। यहां पर पूरा गांव पूजा करता था। बृहस्पतिवार रात को उन्होंने कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो दो युवक हनुमान जी की मूर्ति तोड़ रहे थे। यह देखकर उन्होंने परिजनों को आवाज देते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक अपना नाम भरौहां गांव निवासी गजानन भारतीय बताया। साथ ही बताया कि वह और उसका साथी बाबी शराब के नशे में थे। हनुमान जी की मूर्ति पकड़कर खिंचातानी कर रहे थे। उसी समय वह गिर गई, जिससे खंडित हो गई। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed