फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two accused arrested for coercing a minor into procuring jewelry; a juvenile offender also apprehended.

Prayagraj News: नाबालिग को धमकाकर जेवर मंगवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for coercing a minor into procuring jewelry; a juvenile offender also apprehended.
क्षेत्र के लोचनगंज मोहल्ले में नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर घर से जेवर मंगवाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर बेचकर मिले 20,300 रुपये नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने परासिनपुर नहर पुलिया चौराहे से मनिकापुर जाने वाले मार्ग पर आजाद धईकार (19) निवासी लोचनगंज और विजय कुमार सोनी (39) निवासी बौड़ई कटौता को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त 20,300 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed