फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two 12th class students were beaten up hostage in the hostel

प्रयागराज : हॉस्टल में बंधक बनाकर 12वीं के दो छात्रों की पिटाई, कपड़े उतरवाकर बनाए अश्लील वीडियो

Sat, 27 Aug 2022 04:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 04:28 AM IST
सार

पहले तल पर स्थित कमरा नंबर एफ/122 में बंधक बना लिया। वहां पहले से पांच लोग थे जिनमें से एक को अखिल कहकर उसके साथी पुकार रहे थे। सभी ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया और बंदूक हाथ में जबरन थमाकर भी वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Two 12th class students were beaten up hostage in the hostel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिशप जॉनसन स्कूल के 12वीं के  दो छात्रों को ताराचंद छात्रावास में बंधक बनाकर पिटाई की गई। सोने का छल्ला व घड़ी छीन ली गई और जबरन कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो भी बनाया गया। ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार रुपये भी मांगे। पुलिस ने दो नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक छात्र बेनीगंज, करेली व दूसरा चकिया, धूमनगंज का रहने वाला है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि वह अपने मित्र शुभम से मिलने बैंक रोड तिराहे पर गए थे। वहीं का रहने वाला वीरेंद चौधरी उर्फ वीरू मिला और बताया कि शुभम तारांचद हॉस्टल में है। 

विज्ञापन



इस तरह बहाने से वह उन्हें हॉस्टल में ले गया और पहले तल पर स्थित कमरा नंबर एफ/122 में बंधक बना लिया। वहां पहले से पांच लोग थे जिनमें से एक को अखिल कहकर उसके साथी पुकार रहे थे। सभी ने मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया और बंदूक हाथ में जबरन थमाकर भी वीडियो बना लिया। इसके बाद घड़ी, सोेने का छल्ला व दोनों के मोबाइल छीन लिए। सादे कागज पर दस्तखत करवाए और 20 हजार रुपये मांगे। 
विज्ञापन



धमकाया कि रुपये नहीं मिले तो दोनों को मारकर सुसाइड नोट लिखकर रख देंगे। किसी तरह से वहां से निकलने के बाद छात्रों ने घरवालों और फिर कर्नलगंज थाने में सूचना दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि वीरू, अखिल को नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में दबिश, कमरे में लगा मिला ताला
उधर घटना की जानकारी पर विवि चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने रात में ही हॉस्टल में दबिश दी। इस दौरान उस कमरे में ताला लगा मिला जहां घटना हुई। पूछताछ में पता चला कि कमरा एलएलएम छात्र अमरीश कुमार यादव निवासी मऊआइमा को आवंटित है। लेकिन वह हॉस्टल में नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


बिगड़ गई थी संगत, हॉस्टल में था आना-जाना
सूत्रों का यह भी कहना है कि भुक्तभोगी दोनों छात्रों की संगत बिगड़ गई थी। यही वजह थी कि उनकी दोस्ती अपने से कहीं ज्यादा उम्र के लोगों संग हो गई थी। इनके साथ ही उनका हॉस्टल में आना-जाना भी होने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed