{"_id":"6245e21b81b21553a3297f89","slug":"tweet-to-railway-minister-recruitment-process-to-start-on-more-than-three-lakh-vacant-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री को ट्वीट : तीन लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर शुरू हो भर्ती प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री को ट्वीट : तीन लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर शुरू हो भर्ती प्रक्रिया
Thu, 31 Mar 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:47 PM IST
सार
युवा मंच के संयोजक राजेश सचान द्वारा रेलमंत्री को किए गए ट्वीट में 25 मार्च 2022 को संसद में पेश हुए उस आंकड़े का हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि रेलवे में राजपत्रिक एवं अराजपत्रित कर्मचारियों के 301414 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
ट्वीट
विस्तार
रेलवे में रिक्त पड़े पदों को भरे जाने की मांग को लेकर युवा मंच ने मुहिम शुरू की है। इस संबंध में युवा मंच की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट कर 301414 पदों को भरे जाने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है। इसके अलावा आरआरबी के नॉन टेक्त्रिस्कल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षा परिणाम को लेकर जनवरी माह में हुए आंदोलन के दौरान जो मुकदमे प्रतियोगी छात्रों के खिलाफ दर्ज हुए, उसे वापस लेने की भी मांग की।
विज्ञापन
युवा मंच के संयोजक राजेश सचान द्वारा रेलमंत्री को किए गए ट्वीट में 25 मार्च 2022 को संसद में पेश हुए उस आंकड़े का हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि रेलवे में राजपत्रिक एवं अराजपत्रित कर्मचारियों के 301414 पद रिक्त हैं। उन्होंने एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर हुए आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की भी गुजारिश की।
विज्ञापन